देश में 21 दिन के हुए लॉकडाउन का गुरुवार को दूसरा दिन है। हालांकि, हरियाणा में राज्य सरकार ने दो दिन पहले ही लॉकडाउन कर दिया था। प्रदेश में बुधवार से ही पुलिस ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी थी लेकिन सुबह और शाम को लोगों को रोकना अभी भी पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। लोग दोपहर में तो पुलिस के डर से जैसे-तैसे रूक रहे हैं लेकिन सुबह व शाम को सड़कों पर नजर आ रहे हैं। वहीं शहरों के अंदर बनी कॉलोनियों और गांवों में स्थिति जस की तस है। वहां भी लोग ऐसे ही घूम रहे हैं। हुक्का पीया जा रहा है और ताश खेले जा रहे हैं। प्रत्येक जिले में सब्जियां और दालों में मुनाफाखोरी दिखने लगी है। मुनाफे के चलते कुछ लोग सब्जियों के दाम दोगुने से ज्यादा करके बेच रहे हैं। सप्लाई चेन भी प्रभावित हो रही है।
जिले में सब्जियां और दालों में मुनाफाखोरी